रुड़की भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे रुड़की
भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे पहुँचे मंत्री गणेश जोशी
एंकर- रुड़की के सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुँचे। उन्होंने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा हर छह साल में सदस्यता अभियान चलाती है। वर्तमान में सभी की सदस्यता शून्य हो गई थी जिसको लेकर बीती दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सदस्यता दिलाई। चार सितंबर से जिले भर में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि नियमित सदस्यता और संगठन के चुनाव सिर्फ भाजपा में ही होते हैं। पिछले अभियान में देश भर में 11 करोड़ से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी। गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष अभियान में प्रदेश में 40 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 10 सालों में सिर्फ सरकार का बदलाव नहीं हुआ है बल्कि नीति नीयत और नेतृत्व का है उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास करने को संकल्पित है जिसको लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह है और युवा लगातार भाजपा के साथ जुड़ते चले जा रहे हैं।
*बाईट- गणेश जोशी (कैबिनेट मंत्री)*
*बाईट- अक्षय प्रताप सिंह (भाजपा नेता)*
