• Sat. Oct 25th, 2025

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कंवर प्रणव सिंह चैंपियन जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कंवर प्रणव सिंह चैंपियन जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे पहुँचे मंत्री गणेश जोशी
रुड़की के सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुँचे। उन्होंने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा हर छह साल में सदस्यता अभियान चलाती है। वर्तमान में सभी की सदस्यता शून्य हो गई थी जिसको लेकर बीती दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सदस्यता दिलाई। चार सितंबर से जिले भर में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि नियमित सदस्यता और संगठन के चुनाव सिर्फ भाजपा में ही होते हैं। पिछले अभियान में देश भर में 11 करोड़ से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी। गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष अभियान में प्रदेश में 40 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 10 सालों में सिर्फ सरकार का बदलाव नहीं हुआ है बल्कि नीति नीयत और नेतृत्व का है उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास करने को संकल्पित है जिसको लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह है और युवा लगातार भाजपा के साथ जुड़ते चले जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed